हींग के क्या नुकसान है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:56

हींग से होने वाले नुकसान- Hing Ke Nuksan:

1. ब्लडप्रेशर-

आप हींग का सेवन करते हैं तो आपके रक्तचाप में उतार चढ़ाव आ सकता है. अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप हींग का ज्यादा सेवन करने से बचें.

2. प्रेग्नेंसी-

प्रेग्नेंसी में हींग का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. हींग गर्भाशय के संकुचन को उत्तेजित करके गर्भपात का कारण भी बन सकती है. अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आप हींग के सेवन से बचें.

3. सिर दर्द-

अगर आप हींग का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं कई रिसर्च ये बताते हैं कि हींग का अधिक मात्रा में सेवन करने से चक्कर की समस्या हो सकती है.

4. सूजन-

कई लोगों को हींग के ज्यादा सेवन से होंठों, गर्दन और चेहरे पर सूजन आ सकती है. अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या नजर आती है तो आप फौरन हींग का सेवन कम कर दें.

5. रैशेज-

हींग का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्किन पर रैशेज की समस्या हो सकती है. इसलिए अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या नजर आती है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं. इतना ही नहीं हींग से खुजली की समस्या भी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info